{"_id":"5a36b1bf4f1c1b4e718b9adc","slug":"111513533887-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में चलेगा नशा मुक्ति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में चलेगा नशा मुक्ति अभियान
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकरी में चलेगा नशा मुक्ति अभियान
दाहा। टीकरी नगर पंचायत चेयरमैन के आवास पर लोगों की बैठक हुई। युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर चिंता जाहिर की गई। कस्बे को नशामुक्त बनाने के लिए समिति का गठन किया गया।
चेयरमैन सोमपाल राठी ने कहा कि नशा युवाओं को दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है। परिवार के लोगों को नुकसान हो रहा है। गंभीर बीमारियों ने युवाओं को जकड़ रखा है। इसका एक मात्र उपाय केवल नशा को त्यागना है। जो युवा इस लत को छोड़ देगा उसका और परिवार का जीवन सुधर जाएगा। उन्होंने बताया कि भटके युवाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए कस्बे में समाज सुधार समिति का गठन कराया गया है। जिसमें रामपाल, राजवीर, सतवीर, बाबूराम और ओमपाल को जिम्मेदारी दी गई है। अन्य कार्यकर्ता भी बनाएं जाएंगे। जहां भी युवाओं नशा करते मिलेगी कार्यकर्ता वहां पहुंचकर उन्हें नसीहत करेंगे और होने वाले नुकसान को बताएंगे। यह ही नहीं परिवार के लोगों को भी उसके पास ले जाया जाएगा। अध्यक्षता महेंद्र सिंह और संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। अजब सिंह, ओमपाल, लख्मी, करनू, महेंद्र, मिन्ना, मुस्ताक, जगबीर सिंह, ओमपाल सहित अन्य कस्बे के लोग मौजूद रहे।