फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में हंगामा

चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में हंगामा

Fri, 15 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में हंगामा
बड़ौत (बागपत)। विद्युत निगम की ओर से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली और उत्पीड़न करने के विरोध में बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तमाम आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता के न मिलने पर उपभोक्ता मायूस होकर वहां से लौट गए।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिन से एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी सुबह चार से छह बजे के बीच चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चेकिंग के बहाने अवैध वसूली की जा रही है और विरोध करने पर एफआईआर की धमकी दी जाती है। बृहस्पतिवार सुबह भी कर्मचारियों ने चेकिंग कर कई उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की। कई उपभोक्ताओं को पांच से दस हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया। जिन लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता आलोक कुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि एसडीओ गोपाल और टीम के साथ चेकिंग के दौरान तीन लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अवैध वसूली का आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ गोपाल का कहना कि जेई आलोक कुमार के साथ मिलकर चेकिंग के दौरान मात्र एक व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अन्य लोगों को बिजली चोरी मेें पकड़े जाने व उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उधर, अधिशासी अभियंता एसपी टांक का है कि यदि चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। लेकिन बिजली चोरी करने वालों और बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed