{"_id":"5a32c8754f1c1b001c8b8d7a","slug":"111513277557-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर सैनिक को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर सैनिक को दी अंतिम विदाई
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। क्रॉस कंट्री दौड़ के दौरान हादसे में मारे गए सेना के जवान नितिन का पैतृक गांव बली में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया। सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर सैनिक नितिन को अंतिम विदाई दी।
बुधवार को अहमदाबाद में सैनिकों की क्रॉस कंट्री दौड़ के दौरान सड़क हादसा हो गया था। इस दौरान एक कार ने जवानों को टक्कर मारी, इसमें बली गांव के नितिन की मौके पर ही मौत हो गई । गांव में सैनिक की मौत की सूचना मिलते ही गम का माहौल बन गया। बृहस्पतिवार को गांव में सैनिक का शव पहुंचा। तिरंगे में शव को लेकर परिजन श्मशान घाट पहुंचे, जहां सेना के जवानों ने आखिरी सलामी दी। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया । दो मिनट का मौन रखा । प्रशासन की ओर से एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, टटीरी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में जिला पंचायत सदस्य रविंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल, करतार पहलवान, जोगी उर्फ जोगिंद्र, चौधरी अजब सिंह मैनेजर, चौधरी आनंद चेयरमैन, जयचंद दरोगा, पुरुषोत्तम, ललित, तेजी उर्फ तेज सिंह, पवन कुमार आदि रहे।