फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्र से टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने सुनाई पीड़ा

केंद्र से टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने सुनाई पीड़ा

Tue, 07 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
केंद्र से टीम पहुंची तो ग्रामीणों ने सुनाई पीड़ा
बागपत। योजनाओं की जांच पड़ताल के लिए केंद्र सरकार के 19 अफसरों ने योजना की गहनता से जांच की। अफसरों से सवाल किए और तथ्य मांगे। पुरा महादेव गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। मवी कलां में चौपाल लगाई। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई और समस्याएं सुनीं। जिले के अधिकारियों मनरेगा से लोगों को रोजगार और अच्छी शिक्षा दिलाने के निर्देश दिए। पुरा के ग्रामीणों ने जलभराव की शिकायत की।
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन की पड़ताल के लिए केंद्र सरकार के 19 अफसर सोमवार को विकास भवन पहुंचे। विभिन्न योजनाओं की जानकारी विभागवार अफसरों से ली। एनआरएचएम, मिशन अंत्योदय समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम पुरा गांव पहुंची। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में गांव के लोगों से जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय में जाकर विद्यालय का निरीक्षण किया किया। बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाकर देखी, अन्य विषय और खाने-पीने के बारे में भी बच्चों से पूछताछ की। निर्देशित किया पढ़ाई में कोई लापरवाही नहीं की जाए। आज का बच्चा कल का भविष्य है। बच्चों को मौसम के अनुसार भोजन दिया जाए, जिसकी अच्छी गुणवत्ता हो। इसमें कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायत की गांव की गलियों में पानी भरा रहता है, मुंह देखकर गांव में विकास कराया जाता है। शिकायत पर अफसरों ने ग्रामीणों को कहा कि आपकी समस्याएं दूर की जाएगी। गांव में कन्या जूनियर हाईस्कूल को इंटर तक कि मान्यता, हिंडन नदी की सफाई कराने की मांग की। इसके बाद टीम मवी कलां गांव पहुंची। चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों राशन वितरण, लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र की मांग रखी। इसके अलावा जानकारी दी गांव का पानी दूषित हो गया है, इससे कैंसर का रोग बढ़ता जा रहा है। समस्या का निदान कराने का आह्वान किया। उनके साथ नोडल डीडीओ हुब लाल, बीएसए योगराज सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिकारी रहे शामिल
सेंट्रल गवर्मेंट से आए 19 सदस्य टीम में आईएएस, आईपीएस एवं अन्य वर्गों के अधिकारी शामिल रहे। इनमें ब्रज कुमार अग्रवाल, दीपेश जुनेजा, के देशमुख, एएस अभ्यंकर, यतेंद्र अगरोही, सुनील कुमार, गुलजीत सिंह, दिवाकर जयंत, जितेंद्र कुमार, विनोद पोटवाल, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र लकरा, गीता मेनन, प्रमोद कुमार, कुंतल शर्मा, आशुतोष शुक्ला, रामशंकर सिन्हा, अनुपम सरकार, थॉमस सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed