फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पदक विजेता शूटरों का जोरदार स्वागत

पदक विजेता शूटरों का जोरदार स्वागत

Wed, 05 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पदक विजेता शूटरों का जोरदार स्वागत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वन टारगेट शूटिंग एकेडमी और वीर शाहमल रायफल क्लब पर मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुरादाबाद में हुई सातवीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
वन टारगेट शूटिंग एकेडमी परिसर मेें आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर विपिन दांगी ने किया। उन्होंने बताया मुरादाबाद मेें 29 से 2 जुलाई तक 7वीं प्री-यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें एकेडमी की आकांक्षा मलिक निवासी सिलाना ने यूथ महिला वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य, 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल 22 बोर मेें गोल्ड, मीनाक्षी बालियान निवासी सोरम गोला ने सीनियर महिला वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक और 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल 22 बोर में रजत पदक, अनुज कुमार दांगी निवासी लुहारी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेें रजत पदक जीतकर एकेडमी का नाम जनपद में रोशन किया। डायरेक्टर ने विजेता शूटरों को सम्मानित किया। इस मौके पर शुभम चौहान, शिवम, हर्ष चौहान, राजन, अर्नव, प्रिंस, शुभम, सनी, सावसी, मीनू, कार्तिक, रोनिक, खुशी, अजय तोमर, हर्षित दांगी, मोहित गौड़, आशुतोष, सागर दांगी, अभिषेक दांगी, विनीत शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ वीर शाहमल रायफल क्लब परिसर में कोच संजीव तोमर और मास्टर मांगेराम तोमर ने मुरादाबाद मेें हुई सातवीं प्री स्टेट प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले शूटर अर्पित तोमर, अनुज तोमर, पंकज, मोनिका का स्वागत किया । इस दौरान शौर्य तोमर, दीपाशुं, विकास, मनीष, अंकित, विपिन, समरजीत, सुमित, वैभव, कविता, आकाश, विशाल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed