फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोबारा होगा ओबीसी का रैपिड सर्वे

दोबारा होगा ओबीसी का रैपिड सर्वे

Thu, 22 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
दोबारा होगा ओबीसी का रैपिड सर्वे
दोबारा होगा ओबीसी का रैपिड सर्वे
विज्ञापन

बागपत। प्रदेश में अन्य पिछड़े वर्ग का दोबारा से रैपिड सर्वे होगा। डेढ़ माह पूर्व हुए सर्वे में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने जनपद के अफसरों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। इससे चुनाव की तैयारी में लगे संभावित प्रत्याशी बेचैन हो गए हैं। इससे वार्डों के आरक्षण भी बदल सकते है।
नगर निकाय चुनाव में वार्डों का आरक्षण तय करने के लिए शासन ने अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का सर्वे किया था। सरकार के पास एससी-एसटी वर्ग की आबादी का तो आकड़ा है। लेकिन ओबीसी का नहीं। इसलिए वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर अप्रैल माह में सर्वे हुआ था। अफसरों ने सर्वे पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इसमें अनियमितता की शासन तक शिकायत पहुंच गई। जनपदीय अफसरों के पास भी लगातार शिकायतें की गई थीं। बागपत में एक स्थान पर तो इसको लेकर अफसर और जनप्रतिनिधि आमने-सामने भी आ गए थे। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इस पूरे मामले का शासन ने संज्ञान लिया। सरकार ने मामला गंभीर मानते हुए दोबारा से सर्वे कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने अफसरों को पत्र जारी करते हुए दोबारा रैपिड सर्वे कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि सर्वे 45 दिन में कराना होगा। इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाए। समय-समय पर क्रॉस चेकिंग भी की जाए। ताकि कोई गलती करता है तो पकड़ा जाए। इसका पता चलते ही संभावित प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई है। बागपत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य का कहना है कि ओबीसी का रैपिड सर्वे दोबारा पूरे प्रदेश में होगा। शासन के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed