फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11 thousand candidates waiting for TET exam

टीईटी परीक्षा के इंतजार में 11 हजार परीक्षार्थी

Thu, 26 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
11 thousand candidates waiting for TET exam
बागपत। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार करना पड़ेगा। परीक्षा अगले वर्ष 19 से 20 जनवरी के आसपास होने की संभावना है। 20 दिसंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिले में करीब 11 हजार अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना है।
विज्ञापन

यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को होनी थी। मगर, प्रदेश में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा के लिए अभी अगली तिथि की विधिवत घोषणा नहीं की गई है। जिले के 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नई तिथि के लिए अभी इंतजार करना होगा। संभावना है कि 19 और बीस जनवरी को यह परीक्षा कराई जा सकती है।
विज्ञापन

11 हजार 539 अभ्यर्थियों को इंतजार
बागपत। जिले में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 7234 अभ्यर्थियों को इंतजार है, जबकि 4305 अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर के लिए पंजीकृत हैं।
परीक्षा केंद्रों पर दुरुस्त करें व्यवस्था
बागपत। एडीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि नई तिथि की घोषणा होने तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। केंद्रों पर जो भी कमियां थी, उन्हें दूर किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed