{"_id":"60c0fc458ebc3e791908474b","slug":"11-pregnant-women-marked-in-high-risk-pregnancy-kahkra-news-mrt5419056160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में 11 गर्भवती महिलाएं चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में 11 गर्भवती महिलाएं चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी पर 64 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा पीएचसी पर मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने ब्लाक क्षेत्र की 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। 14 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के अंतर्गत मिली। उनको विशेष हिदायत देने के साथ ही आयरन एवं कैल्शियम वितरित की गई। गर्भवती महिला को गर्भकाल में कैसे सुरक्षित रहना है। इसकी जानकारी भी दी गई।
पीएचसी प्रभारी डा. प्रियंका कंसाना और डा. सोनल ने गर्भवती महिलाओं को अच्छा आहार लेने के फायदों की जानकारी दी। बताया कि इससे जच्चा एवं पेट में पल रहा बच्चा का स्वास्थ्य ठीक रहता है। प्रसव के बाद दोनों सुरक्षित रहते है। कुल 50 महिलाओं की जांच में 14 में हाई रिस्क मिला। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि चिह्नित महिलाओं को आयरन की खुराक के अलावा सावधानी बरतने की सलाह दी गई। विशेष शिविर में प्रिया, आरिफा तबस्सुम, लक्ष्मी, पवेंद्र कुमार, सतीश आदि मौजूद रहे।
मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं को बांटे फल
बागपत। सीएचसी बागपत में बुधवार को मातृत्व दिवस मनाया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की जांच कर फल वितरित किए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मातृत्व दिवस मनाया जाता है। मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की खून, पेशाब व निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है। जांच के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है ताकि प्रसव के दौरान आने वाले जटिलताओं का समय से उपचार किया जा सकें। बुधवार को सीएचसी पर 30 महिलाओं की जांच कर 17 महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड किए गए। इसके उपरांत जांच कराने आई महिलाओं को निशुल्क फल वितरित किए गए। इस मौके पर सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।