फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11 positives including two women from Wajidpur and Munshi of Singhwali Ahir police station

वाजिदपुर की दो महिलाएं और सिंघावली अहीर थाने के मुंशी सहित 11 पॉजिटिव

Sun, 21 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
11 positives including two women from Wajidpur and Munshi of Singhwali Ahir police station
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वाजिदपुर गांव में दो महिलाएं और सिंघावली अहीर थाने का दूसरा मुंशी भी संक्रमित मिला है। इनके समेत रविवार को कुल 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 213 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शनिवार देर रात तक स्वास्थ्य विभाग को 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में संक्रमित मिल चुके बीएसएफ के जवान के परिवार की दो महिलाएं भी शामिल है। इसके अलावा नगर के नर्सिंग होम के स्टाफ के कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। सीएचसी बड़ौत के अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि रविवार को टीम ने 20 लोगों के सैंपल व 165 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। सिंघावली अहीर थाने का दूसरा मुंशी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। थाने को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। बालैनी के देव भूमि नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती होने के कारण स्टाफ के 18 लोगों के सैंपल लिए गए है। टीम ने सभी को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए है। टीम में डॉ सुधीर शर्मा, गोपाल राणा, प्रदीप कुमार व सचिन शामिल रहे।
विज्ञापन

किरठल के जवान और बोपुरा के गार्ड की कोरोना संक्रमण से मौत
बागपत। कोरोना संक्रमण से जिले के दो लोगों की मौत हुई है। किरठल गांव निवासी सीआईएसएफ के जवान की दिल्ली के अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। उनके शव का परिजनों की मौजूदगी में अस्पताल में ही अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दस दिन पहले बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने पर उनके विभाग ने ही जवान को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह दो बजे उसकी मौत हो गई। वह फरवरी माह से गांव नहीं आया था। बोपुरा गांव निवासी गाजियाबाद में गार्ड की नौकरी करने वाला युवक पॉजिटिव मिला था। मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका सैंपल गाजियाबाद में ही लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया। युवक का सैंपल गाजियाबाद लिया गया था, जिस वजह जिले के संक्रमितों की संख्या में उसका नाम नहीं जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed