सिपाहियों पर हमले के आरोपी रफीक समेत 11 पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के यमुना रोड निकट पक्का घाट के पास रहने वाली महिला कृष्णा देवी पत्नी विजयपाल सिंह ने मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया 27 अप्रैल की रात में करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर में मौजूद थी। तभी युवक रफीक पुत्र रहीस निवासी पुरानी तहसील बागपत अपने साथ 8-10 अज्ञात लोगों की भीड़ लेकर उनके मकान में घुस आया। उसके साथ महिलाएं भी थी। रफीक के साथियों को सामने आने पर पहचान लेगी। आरोपी हाथों में तमंचे, लाठी-डंडे लिए थे।
आरोपियों ने उनके मकान के किराएदार सिपाही रघुवीर और जितेंद्र समेत अन्य महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने वहां फायरिंग भी की। गोली के निशान मकान की छत में अभी भी बने हैं। इस दौरान गोली लगने से भीड़ में शामिल रहे एक युवक की मौत हो गई। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इससे वह भी काफी भयभीत हो गई। इससे मोहल्लेवासियों में दहशत हो गई थी।
उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा इस मामले में आरोपी रफीक और उसके 8-10 साथियों के खिलाफ (धारा 452, 307 व 323 आईपीसी) रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी रफीक व उसके साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमलावरों पर कसें शिकंजा
बागपत। युवक फरीद की हत्या के मामले में विभिन्न संगठन के लोगों ने एसपी आवास पर पहुंचकर एसपी से निर्दोष सिपाहियों और युवकों को क्लीन चिट देने और हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष अजय चौहान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, एडवोकेट नंद लाल डोगरा, देवेंद्र प्रमुख, जोगेंद्र प्रधान समेत अन्य जिम्मेदार लोग दोपहर के समय एसपी रवि शंकर छवि के आवास पर पहुंचे।
लोगों ने कहा सिपाही रघुवीर और जितेंद्र के अलावा हितैष, सोनू और मोनू निर्दोष है। इनके खिलाफ कार्रवाई गलत है। पुलिस को सही जांच कर निर्दोष लोगों को क्लीन चिट देनी चाहिए। वारदात को अंजाम देने के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसपी से निर्दोषों को छुड़ाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच का भरोसा दिलाया। किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
आज पंचायत पर निर्णय
राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष अजय चौहान ने बताया बुधवार को गण्यमान्य लोगों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आठ मई की प्रस्तावित महापंचायत को लेकर निर्णय किया जाएगा।