फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11.55 crore budget pass for development works

विकास कार्यों के लिए 11.55 करोड़ का बजट पास

Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
11.55 crore budget pass for development works
नगर पालिका बोर्ड बैठक में की गई विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा
विज्ञापन

लोगों से अभद्रता करने के आरोप में कार्यवाहक सफाई नायक निलंबित
बागपत। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। विकास कार्यों के लिए 11.55 करोड़ का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। उधर, लोगों से अभद्रता करने के आरोप में कार्यवाहक सफाई नायक को भी निलंबित किया गया।
चेयरमैन राजुद्दीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के अनुमानित बजट पर चर्चा की गई। सड़क निर्माण के लिए 8.4 करोड़, सफाई व्यवस्था के लिए 80 लाख, पेयजल व्यवस्था के लिए 85 लाख और प्रकाश व्यवस्था के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। 17 सभासदों ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक सफाई नायक सतीश कुमार मंडी के सफाई कार्यों का सुपरविजन सही प्रकार से नहीं करता है। वह सभासदों को नगर के लोगों से भी अभद्रता करता है। इस पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से उसे निलंबित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत टाइड ग्रांट कराने वाले कार्यों के इस्टीमेट तैयार कर डीएम को स्वीकृति के लिए भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में ईओ ललित आर्य, सभासद आकाशदीप, जाहिद, सोनू, जगमोहन पाल, रचना रूहेला, शमीम, राशिदा, अर्चना, तरन्नुम, सतपाल उपाध्याय, विकास शर्मा, शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed