फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   108 ambulance EMTs crushed by car, killed

एंबुलेंस 108 के ईएमटी को कार ने कुचला, मौत

Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
108 ambulance EMTs crushed by car, killed
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
बागपत के बड़ौत में छपरौली रोड पर मंगलवार की रात में दुर्घटना की सूचना पर गई एंबुलेंस 108 के कर्मचारी को अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर भाग गया। इसकी मौके पर मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 एंबुलेंस 108 नंबर यूपी 41 जी 0676 के चालक उपेंद्र को सूचना मिली की कि छपरौली रोड पर सौविंद्र निवासी पट्टी मेहर बड़ौत की गाड़ी में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया है और वह गंभीर रूप से घायल है। इस सूचना पर चालक एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी को लेकर मौके पर पहुंचे। जब ईएमटी घायल कार चालक को उठाने उतरा तो सड़क पर घना कोहरा था। तभी बड़ौत की ओर से एक कार आई और वह उसे कुचलकर चली गई। इससे ईएमटी अनुज ( 24) पुत्र संतराज निवासी संतोषपुर बाघु की मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस चालक ने इसकी सूचना सीएचसी में दी। 

विज्ञापन


सीएचसी से पहुंचे कर्मचारियों ने मृतक अनुज और घायल कार चालक को उठाया और सीएचसी में ले आए। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं लगा। वहीं पुलिस ने कार चालक सौविंद्र को भी सीएचसी से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed