फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1047 booths will be webcasting

1047 बूथों की होगी वेबकास्टिंग, जल्द पहुंचेगी बीएसएफ की दो कंपनी

Mon, 10 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
1047 booths will be webcasting
- जल्द पहुंचेगी बीएसएफ की दो कंपनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में 1047 बूथों की वेबकास्टिंग होगी। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जल्द ही जिले में बीएसएफ की दो कंपनी पहुंचेगी। किसी भी बूथ पर उपद्रव मचाने या कर्मियों को धमकी देने वाले कैमरे की नजर में कैद हो जाएंगे। प्रशासन ने बूथों पर वेबकास्टिंग करने की तैयारी शुरू कर दी है।

चुनाव को शांतिपूर्ण कराने और असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। चुनाव के लिए जल्द ही बीएसएफ की दो कंपनी बागपत पहुंचेगी। पहली बार विधानसभा चुनाव में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बार चुनाव में बीएलओ की ड्यूटी नहीं लगायी जाएगी। चुनाव में पांच हजार से अधिक कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए प्रशासन ने कर्मचारियों का डाटा फीड शुरू कर दिया है। एक बूथ पर चार कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाती है और इसके लिए डाटा फीड कर प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का डाटा फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed