फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोगों के लिए जी का जंजाल बना आधार कार्ड बनवाना

लोगों के लिए जी का जंजाल बना आधार कार्ड बनवाना

Fri, 29 Mar 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
लोगों के लिए जी का जंजाल बना आधार कार्ड बनवाना
बड़ौत (बागपत)। आधार कार्ड बनवाना लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। नगर की अधिकांश बैंक शाखाओं में नाम मात्र ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं, जबकि मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाए जाने को लेकर आए दिन हंगामा होता रहता है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने आधार कार्ड न बनने पर हंगामा किया। पोस्टमास्टर ने किसी तरह मामला समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लुहारी, गुराना, मलकपुर, खड़खड़ी, बिजरौल आदि गांवों के लोग आधार कार्ड बनवाने मुख्य डाकघर पहुंचे। घंटों तक नंबर न आने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि नगर में अधिकांश बैंकों में आधार कार्ड बनवाए जाने की मशीन लगी है, लेकिन कर्मचारी आधार कार्ड बनाने में आनाकानी करते हैं। परेशान लोग मुख्य डाकघर पर आते हैं तो यहां पर भी उन्हें आधार कार्ड बनवाने को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने कहा कि मुख्य डाकघर पर नियमित रूप से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, जबकि अन्य बैक शाखाओं में लोगों को यह सुविधा संतोषजनक नहीं मिल रही है। यदि वहां भी नियमित रूप से आधार कार्ड बनने लगे तो लोगों की भीड़ खत्म हो जाएगी। हंगामा करने वालों में राकेश, शेखर, प्रमोद, आशीष, विनीत, सोनू, प्रवीण, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed