{"_id":"5c78331bbdec224be317fca0","slug":"101551381275-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग स्थापित करने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग स्थापित करने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
बागपत। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी पीके सिरोही ने बताया कि बेरोजगार युवक और युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत एक माह का खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर एक मार्च से शुरू होगा। बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना उद्योग स्थापित कर रोजगार पा सकते है। प्रशिक्षण हेतु 30 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। बैंक, ग्रामोद्योग और खादी ग्रामोद्योग से अधिकारी प्रशिक्षण में विभिन्न जानकारी देंगे।
प्रशिक्षण का हुआ समापन
बागपत। नेहरू युवा केंद्र और खेल मंत्रालय की ओर से तेजस एकेडमी में चल रहे प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं पिलाना बीडीओ कृपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता संजय चौधरी रहे। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को विभिन्न जानकारी दी। संचालन कार्यक्रम समन्वयक राहुल पांडेय ने किया। इसमें आजाद तोमर, लेखाकार आंचल श्योरान का सहयोग रहा।