{"_id":"5c71a1d4bdec224af71524c4","slug":"101550950868-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को योजना के लिए चयनित किया तो कार्यालय में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को योजना के लिए चयनित किया तो कार्यालय में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अमीनगर सराय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत सबसे ज्यादा अपात्रों का चयन किए जाने की शिकायत की जा रही है। सभासद समर्थकों के साथ डूडा दफ्तर में पहुंचकर कर्मचारियों से नोकझोंक तक कर चुके हैं। सीडीओ ने जिला स्तरीय समिति गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
भारत सरकार ने आवास विहीन परिवारों के मकान बनाने के सपने को साकार करने के लिए प्रधानंमत्री आवास योजना शहरी चलाई। जिले में सैकड़ों लोगों को योजना का लाभ मिला, लेकिन अमीनगर सराय में बखेड़ा खड़ा हो गया है। यहां के लोगों ने अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाने का आरोप परियोजना अधिकारी डूडा पर लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों से की है। जहां से डीएम को जांच के लिए आदेशित किया हुआ है। बीते शुक्रवार को अमीनगर सराय कस्बे के सभासद समर्थकों ने डूडा कार्यालय में हंगामा किया। कर्मचारियों के साथ नोकझोंक की गई। परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पंडीर ने बताया कि उस दौरान कार्यालय में मौजूद रहीं थी। पूरे प्रकरण से सीडीओ को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति गठित कर इसकी जांच कराने के लिए आदेशित किया है। जो भी डीपीआर भेजी गई है उसको निरस्त कराया जाएगा।