{"_id":"5c6b096fbdec226bbc657407","slug":"101550518639-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल यूथ फेस्टिवल 19 व 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल यूथ फेस्टिवल 19 व 20 को
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में गायत्री देवी कॉलेज में 19 और 20 फरवरी कमल यूथ फेस्टिवल होगा। इस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री भूपेश चौधरी, जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल, पुष्पेंद्र तोमर ने बताया कि मोर्चा 19 और 20 फरवरी को गायत्री देवी कॉलेज में कमल यूथ फेस्टिवल आयोजित करेगा। इसमें जनपद में पहली बार अनोखा मेगा लेजर शो, जादूगर, कर्नाटक के कलाकारों द्वारा मलखम्ब, कबड्डी, यूपी गोट टैलेंट आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें लेखन, फोटोग्राफी, रंगोली, पोस्टर, सैल्फी बूथ एवं कवि सम्मेलन के साथ-साथ जनपद से कोई भी युवा छात्र व छात्राएं आकर टैलेंट दिखा सकते हैं। इनको सम्मानित किया जाएगा। कमल यूथ फेस्टिवल में आने वालों के लिए एंट्री फ्री होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कमल तोमर, प्रभात गुर्जर, विनय त्यागी, दीपक शर्मा, सुमित कुमार, गौरव दांगी, दीपक शर्मा आदि रहे।