फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - डीएम

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - डीएम

Mon, 18 Feb 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - डीएम
बागपत। डीएम पवन कुमार पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ढीली प्रगति पर नाराजगी जताई। योजनाओं को समय पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देशित किया।
विज्ञापन

रविवार को पवन कुमार ने कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में 27वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह चंदौली, सहारनपुर, फर्रुखाबाद, संभल, बदायूं के डीएम, एमडी पश्चिमांचल विद्युत वितरण और विशेष सचिव कृषि, विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जिले का विकास, लॉ एंड आर्डर और योजना को अंतिम पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन लघु सीमांत किसानों का सत्यापन किया जा रहा है, उसमें तीव्रता लाने के समस्त एसडीएम और उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया। धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा लापरवाही सहन नहीं होगी। शासन की सबसे महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि, गोवंश आश्रय स्थल का प्रबंधन, आयुष्मान, राशन गार्ड वितरण, सौभाग्य योजना, आवास योजना का सही पात्रों का लाभ पहुंचाया जाएगा। कृषि और सूक्ष्म उद्योग पर थोड़ा ज्यादा ध्यान रहेगा। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, एसडीएम विवेक कुमार यादव, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed