{"_id":"5c33a433bdec2256df276eae","slug":"101546888243-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी पर प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी पर प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी पर प्रशिक्षण शिविर का समापन
बिनौली (बागपत)। ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों के चल रहे प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें पहुंचे बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के टिप्स दिए।
बीएसए राजीव मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण में सिखाई गई गतिविधियों एवं क्रियाओं का अध्यापक अपने विद्यालयों ने सफलतापूर्वक क्रियान्वित करें। इससे पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। इस दौरान लखनऊ से आये समन्वयक नवीन कुमार और राहुल शर्मा ने प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई तथा खेल खेल में पढ़ाने की युक्तियां भी बताई। बीईओ सतीश शर्मा ने अध्यापकों से विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था कायम करने में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। इसमें एबीआरसी विशेष कुमार, हरिमोहन शर्मा, राजीव चिकारा, पवन, रेनू, अंजू, निशा राणा, राजेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, वैशाली शर्मा, विवेक, राजीव सोलंकी, कप्तान मलिक, हरिओम, सुनील, जितेंद्र गुप्ता आदि रहे।