{"_id":"5c0ebde2bdec2241c1713565","slug":"101544469986-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण न होने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण न होने पर यात्रियों का हंगामा
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को टिकट आरक्षण कराने को लेकर घंटों तक यात्री लाइन में खड़े रहे, लेकिन उनके हाथ सिर्फ मायूसी लगी। लिंक न आने से यात्रियों के आरक्षण नहीं हो पाएं, मजबूरन उन्हें वहां से मायूस लौटना पड़ा।
सोमवार को बावली, बड़ौली, शबगा, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाडी, कंडेरा, बड़ौत, जौनमाना सहित दर्जनों गांवों से लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और टिकट आरक्षण कराने को लेकर खिड़की पर खड़े हो गए। घंटों तक जब आरक्षण नहीं हुआ तो यात्री बेबस हो उठे और उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यात्री अनुज, सुधीर, पंकज, विकास ने कहा आरक्षण कराने को लेकर पिछले दो-तीन दिन से यहां के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आरक्षण नहीं हो पा रहे हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाद में स्टेशन अधीक्षक अय्यूब खान व जीआरपी ने उन्हें समझा- बुझाकर शांत किया। स्टेशन अधीक्षक अय्यूब खान का कहना था कि कभी- कभी लिंक न आने से समस्या उत्पन्न हो जाती है। आक्रोश जताने वालों में दीपक, शरद, रोशन लाल, संजय, उमेश, प्रदीप, अरविंद आदि रहे।