फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हौंसले और हिम्मत से खुशहाल होती है जिंदगी

हौंसले और हिम्मत से खुशहाल होती है जिंदगी

Fri, 23 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
हौंसले और हिम्मत से खुशहाल होती है जिंदगी
अमीनगर सराय (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति ने कस्बे के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज और नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों की जागरूक करने के लिए फिल्म भी दिखाई गई। इसमें करामाती कोट और अभय फिल्म ने बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण बाला जैन ने फीता काटकर किया। यहां करीब 400 छात्राओं ने अभय फिल्म देखी। इसमें दिखाया गया कि संयम और प्रेम के जरिये किस तरह एक छोटी बच्ची 150 साल से भटकती हुई आत्मा को भी मुक्त करा देती है। साहस, दृढ़ता और आत्मविश्वास का भरपूर संगम फिल्म में दिखाया गया। छोटी सी बच्ची प्रियंका किस तरह बिना डरें मुश्किलों का सामना करती है और प्रेम से आत्मा के लिए मोक्ष के द्वार खोल देती है। शिक्षकों ने फिल्म को सराहा। अनीता जैन, कमलेश जैन और दिनेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


लालच के लिए कभी न छोड़ें दोस्ताना
अमीनगर सराय (बागपत)। बाल फिल्म महोत्सव के अंतर्गत सराय स्थित नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर में करामाती कोट फिल्म दिखाई। विद्यालय के 500 छात्र-छात्राओं ने फिल्म को देखा। फिल्म से बच्चों ने सीखा कि मुसीबत में अपने मित्रों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। कभी भी लालच के वशीभूत नहीं होना चाहिए। फिल्म में दिखाया कि बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल दिया जाता है। जब बच्चा ठंड से सिकुड़ता है तो एक वृद्ध उसे एक करामाती कोट देता है। कोट से एक बार में एक रुपये का सिक्का निकलता है, इससे बच्चा अपने सभी शोक पूरे करता है और जरूरत मंद अपने साथियों की भी मदद करता है, लेकिन कुछ लालची लोग उसके करामाती कोट को चुराकर अपने लालच को पूरा करने का प्रयास करते हैं, लेकिन असफल रहते है। बाद में बच्चा इस कोट को समुद्र में फेंक देता है। प्रधानाचार्य हरिहर शर्मा, योगेश, अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निडर रहने की सीख मिली
डरकर किसी का भी सामना नही किया जा सकता है, अभय फिल्म मनोरंजन करती है और निडर रहने की सीख देती है।
असना इलाही, छात्रा

शिक्षा प्रद रही मूवी
जीवन के किसी भी विपत्ति के समय हौसला नहीं खोना चाहिए। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। बच्चों को सीख मिली।
अनन्या जैन, छात्रा

अच्छी सोच ही जीवन का आधार
फिल्म के माध्यम से भूत प्रेत से न डरकर बल्कि समस्या का समाधान निकालने एक प्रयास करना चाहिए।
सना अंसारी, छात्रा

रोचक और रचनात्मक रही फिल्म
करामाती कोट में किस तरह एक बच्चा अपने सपनों को पंख लगाने का प्रयास करता है। दोस्तों से मिल जुल कर रहना सिखाता है।
प्रिया त्यागी, छात्रा।

मनोरंजक रही फिल्म
फिल्म में छोटे बच्चो की जरूरतों एवं दोस्ती में छोटी छोटी शैतानियों को बड़े ही अच्छे ढंग से दिखाया गया है। बेहद अच्छी फिल्म है।
अंजलि यादव

बचपन दिला दी याद
अभय फिल्म में जिस प्रकार आत्मा व भूत की बाते दिखाई गई है वैसे ही बचपन मे हमे भी किसी सुनसान जगह जाने से रोकते थे मम्मी पापा।
स्नेहा

भय को कभी नही पालना चाहिए
बिना सत्यता को जाने कभी भी अनर्गल बातो पर विस्वास न करे और न ही डरे, डर आपको अंदर व बाहर दोनो से कमजोर कर देता है।
चंचल उज्जवल

आत्म विश्वास को बनाती है मजबूत
फिल्म हमें दृढ़ता आत्मविस्वास एवं निडरता की सीख देती है।
अंशिका यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed