{"_id":"5b60be6c4f1c1b096a8b488a","slug":"101533066860-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या से जूझ रहे है कई गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या से जूझ रहे है कई गांवों के लोग
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सिरसली गांव सहित बिनौली ब्लाक के आधा दर्जन गांवों के लोग अभी भी जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि जल भराव व कई दिनों तक चली बरसात से शाहपुर बाणगंगा गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
पिछले कई दिन तक चली बरसात के कारण क्षेत्र के सिरसली, रंछाड़, बिनौली, बरनावा, शाहपुर बाणगंगा गांव मेें जल भराव की समस्या बनी हुई है, जिस कारण गलियों मेें कई फुट पानी भरा हुआ है, इससे लोगों को आवागमन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है, इससे ग्रामीणों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है। शाहपुर बाणगंगा गांव में कई दिन तक चली बरसात से मुन्नी देवी, राकेश गिरी, नेकी आदि सहित कई लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए।