फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा अति पिछड़ा, किसान और मजदूरी विरोधी- कश्यप

भाजपा अति पिछड़ा, किसान और मजदूरी विरोधी- कश्यप

Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अति पिछड़ा, किसान और मजदूरी विरोधी- कश्यप
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सर्वजन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने भाजपा को अति पिछड़ा, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में सरकार ने होने के बाद भी अति पिछड़ी जातियों से आरक्षण संबंधी किए वादों को पूरा करने मेें आनाकानी कर रही है।

सर्वजन समता पार्टी की सिंचाई विभाग के बंगले में बैठक हुई। इसमें 19 अगस्त को बड़ौत मेें होने वाले अति पिछड़ा और कश्यप आरक्षण अधिकार हुंकार आरक्षण रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कहा कि पार्टी अति पिछड़ी एवं कमजोर समाज के लोगों को हकों को दिलाने के लिए देश व्यापी आंदोलन शुरू करेगी। इसे लेकर 19 अगस्त को बड़ौत में होने वाले अति पिछड़ा एवं कश्यप आरक्षण अधिकार हुंकार महारैली प्रदेश और केन्द्र सरकार को अपनी शक्ति का परिचय देगी, उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रैली को यादगार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव को ध्यान मेें रखकर प्रदेश में पार्टी की जिला स्तर पर रैली होगी। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वजन समता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसकी अध्यक्षता अशोक कश्यप ने की। संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश सैन ने किया। इसमें बाबूराम प्रजापति, राम कुमार कश्यप, विनोद कश्यप, कुर्बान खान, गोपाल कश्यप, जगवीर कश्यप, राजेश कश्यप, तिरस पाल, ऋषिपाल, संजीव, अशोक, सतीश पहलवान, अर्जुन कश्यप, रामश्रण, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed