{"_id":"5b32962c4f1c1b603c8b5a36","slug":"101530041900-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में सभी वर्गो का हित सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में सभी वर्गो का हित सुरक्षित
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। बहुजन समाज पार्टी की बैठक पिलाना गांव स्थित सतीश प्रजापति के आवास पर हुई। इसमें भाईचारा बनाओ कमेटी के पश्चिम के प्रभारी दयाराम प्रजापति पहुंचे। उन्होंने कहा कि बसपा में सभी वर्गों को बराबरी का सम्मान मिला है। सभी धर्मों को जोड़ने का काम कर रही है। पिछड़े, दबे कुचले को आगे जाने का काम पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किया। उन्होंने सभी समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन महेश प्रधान ने किया। इसमें जैनेंद्र कुमार, तरुण कुमार, सुशील प्रजापति, पवन पंडित, कृष्णपाल, बाबलू, मंगतराम, तेजवीर, शंकर दयाल, झब्बर, अनिल डीलर, सुनील, रविंद्र जाटव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन