{"_id":"5b26b3064f1c1b13358b739f","slug":"101529262854-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैथला में अवैध खनन, गौरीपुर पर सुनवाई 10 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैथला में अवैध खनन, गौरीपुर पर सुनवाई 10 जुलाई को
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर खनन में मशीनों के प्रयोग पर एनजीटी 10 जुलाई को सुनवाई करेगा। प्रदूषण विभाग की टीम को भी जांच कर रिपोर्ट दाखिल करनी है। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से नैथला में रात के समय मशीनों से अवैध खनन की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। प्रशासन से जांच की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन ने नैथला में खनन की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से रात में खनन कर रहे हैं। रात के अंधेरे में यमुना में पॉकलेन और जेसीबी उतारकर रेत का स्टॉक लगाया जा रहा है। जिला खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि बगैर अनुमति खनन करना गलत है। कुछ ग्रामीणों ने शिकायतें की है, जिनकी जांच कराई जा रही है। डीएम को मामले से अवगत कराया जाएगा और टीम गठित कर छापेमारी की जाएगी। अवैध खनन जिले में नहीं होने दिया जाएगा। उधर, गौरीपुर मोड में मशीनों से खनन के मामले की एनजीटी में 10 जुलाई को सुनवाई होनी है। प्रदूषण विभाग की टीम दो बार जांच कर चुकी है। इसके अलावा जीपीएस से खनन पट्टे का सर्वे भी कराया गया था।
अनुमति से अधिक लगाया रेत का स्टॉक
बागपत। गढ़ सोनीपत हाइवे पर गौरीपुड मोड के निकट अनुमति से अधिक स्टॉक लगाए जाने की शिकायत जिला खनन अधिकारी से की गई। उन्होंने बताया कि स्टॉक की अनुमति है, लेकिन यह जांच का विषय है कि कहीं अनुमति से अधिक तो स्टॉक नहीं लगा लिया गया है।