फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हार से विचलित न हो पहलवान- योगेश धामा

हार से विचलित न हो पहलवान- योगेश धामा

Mon, 04 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हार से विचलित न हो पहलवान- योगेश धामा
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव के निकट मैदान में खेली गई तीन दिवसीय जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का समापन हो गया। पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। विजेता पहलवानों को बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा और लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहलवान हार से विचलित न हो, बल्कि जीत के अधिक मेहनत करें।
विज्ञापन

शनिवार देर रात तक चली कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पहलवानों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबलों में पहलवानों ने दमखम दिखाया। सैकड़ों ग्रामीण देर रात तक कुश्ती देखने के लिए जमा रहे। प्रत्येक भार वर्ग के विजेता और उप विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा और नंद किशोर गुर्जर ने सम्मानित किया। ग्रामीणों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। धामा ने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है। पहलवान हार से कभी थककर न बैठे, बल्कि भविष्य की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दें। मेहनत करें और जीत के टिप्स सीखें। वर्तमान समय में खेलों में भी युवा बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। खेल और पढ़ाई साथ करने से भविष्य सुधरता है। विजेताओ और उनके कोच को सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी मनु पाल बंसल, करतार नेता, कंवर पाल गुर्जर, सतबीर प्रधान, नरेंद्र प्रधान, धीरज प्रधान, अशोक प्रधान, ऋषिपाल तंवर, सोनू पहलवान, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed