{"_id":"5ae8bd9e4f1c1b340a8b7793","slug":"101525202334-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी की सफाई होने पर मनाया जाएगा हिंडन उत्सव : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी की सफाई होने पर मनाया जाएगा हिंडन उत्सव : मंडलायुक्त
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)।
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने मंगलवार को पुरा गांव पहुंचकर हिंडन नदी की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा जानकारी दी। नदी से निकली जलकुंभी को खाद में परिवर्तित करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि नदी करीब तीन किलो मीटर की दूरी तक साफ हा चुकी है। नौ दिन में हुए कार्यों का जायजा लिया और आगामी एक सप्ताह के हिंडन सफाई कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई। इसके बाद हिंडन नदी पुल पर पहुंचे। वहां पर नदी से निकाली गई जलकुंभी को खाद में परिवर्तित करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य को हिंडन उत्सव के रूप में मनाते हुए सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह हिंडन की सफाई की रिपोर्ट ली जाएगी, जिससे उसकी सहायक नदियों के सुधार कार्य में तेजी आ सके। कहा कि कार्य जैसे पूरा होगा, यहां पर हिंडन उत्सव भी मनाया जाएगा। हिंडन मित्र रमन त्यागी, पूरा गांव के प्रधान शरणवीर सिंह, रविंद्र हट्टी, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, नरेंद्र उज्ज्वल, पटवारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।