{"_id":"5ae4c3c34f1c1b9e098b7185","slug":"101524941763-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह और चलेगी रमाला चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह और चलेगी रमाला चीनी मिल
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
सहकारी चीनी मिल रमाला में उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के मुख्य गन्ना सलाहकार ने पहुंचकर गन्ना पर्यवेक्षकों की बैठक ली और खेतों में खड़े गन्ने के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक गन्ना खेतों में खड़ा है, तब तक चीनी मिल चलती रहेगी।
शनिवार को मुख्य गन्ना सलाहकार डॉ. आरपी पाठक ने रमाला चीनी मिल पहुंचकर गन्ना पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने पर्यवेक्षकों से खेतों में खड़े गन्ने के बारे में पूछा। यहां के मौसम के बारे में जानकारी ली। किसान कैसे गन्ना खेतों से लेकर मिल तक लाते हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि रमाला चीनी मिल अभी एक माह से भी ज्यादा समय तक चलेगी। किसानों के खेतों में अभी बहुत गन्ना खड़ा हुआ है। जब तक खेतों में गन्ना खड़ा रहेगा, तब तक मिल चलती रहेगी। उन्होंने बताया मिल अब तक 42 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। पिछले वर्ष 48 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।