फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संघन चेंकिग के बीच हुई पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

संघन चेंकिग के बीच हुई पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Mon, 23 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
संघन चेंकिग के बीच हुई पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के तीन परीक्षा केंद्रों में रविवार को संघन चेकिंग के बीच पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा हुई। एसडीएम और बीएसए ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

दिगंबर जैन पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य और जिला संयोजक राजेश कुमार जैन और रणजय लांबा ने बताया नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज और दिगंबर जैन पालीटेक्निक कॉलेज को पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया। सुबह की प्रथम पाली 9 से 12 और द्वितीय पाली 2:30 से 5:30 बजे तक पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों में शामिल होने से पूर्व छात्र-छात्राओं की संघन चेकिंग की । मोबाइल व अन्य सामग्री को परीक्षा केंद्र से बाहर ही रखवाई। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, बीएसए योगराज सिंह, जिला संयोजक राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला संयोजक राजेश कुमार जैन ने बताया कि प्रथम पाली मेें दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में 289 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 38 अनुपस्थित व 251 उपस्थित रहे। वहीं दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में 300 छात्र-छात्राओं में 52 अनुपस्थित और 248 उपस्थित रहे। द्वितीय पाली मेें दिगंबर जैन पालीटेक्निक में 229 छात्रों में 181 छात्र उपस्थित और 48 छात्र अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, अजय राज शर्मा, रणजय लांबा, दीपक गौतम, अशोक कश्यप, संजीव कुमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed