{"_id":"5adb97dc4f1c1b46098b5d61","slug":"101524340700-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर बिफरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर बिफरे छात्र
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने बिजरौल रोड पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार के प्रतीक पुतले का दहन किया। इससे पूर्व प्रशांत बामनौली की अध्यक्षता व विकास मलिक के संचालन में बैठक में अभिलाष तोमर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। पिछले कई साल से क्षेत्र के हजारों किसान बकाया गन्ना भुगतान की मार झेल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बिजली के बिलों में वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। अब डीजल के दाम भी बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को न तो उनकी फसलों का उचित दाम दे रही है और न ही किसानों की अन्य समस्याओं का निस्तारण कर रही है। किसानों के बेटे शिक्षित होने के बावजूद इधर-उधर बेरोजगार घूम रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बिजरौल रोड पर प्रदेश सरकार के प्रतीक पुतले का दहन किया। इसमें प्रशांत, विकास, मनीष, मनदीप, कुनाल आर्य, शुभम तोमर, रोहित, मुकुल तोमर, सौरभ, अंबुज, अनुज, चिराग, विनित खोखर, गौरव, प्रदीप तोमर आदि रहे।