फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान बोले, कहां लेकर जाए खेत में खड़ा गन्ना

किसान बोले, कहां लेकर जाए खेत में खड़ा गन्ना

Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
किसान बोले, कहां लेकर जाए खेत में खड़ा गन्ना
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार सीडीओ चांदनी सिंह ने किसान बैठक में कृषकों की शिकायतें सुनीं। संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि किसानों की समस्या को विभागीय अधिकारी गंभीरता से सुने और उनकी समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी करें।
विज्ञापन

किसान संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ को किसानों द्वारा बिजली के बढ़ते बिल की समस्या बताई। जर्जर तारों को बदलवाने और उनके नीचे स्पोटर लगवाने की किसानों द्वारा मांग की। खेकड़ा निवासी सुधीर धामा ने बताया कि खेकड़ा क्षेत्र में सरकारी नलकूपों से चोरी की वारदात हो रही है। किसानों की 500 नलकूप और एक हजार मीटर तार चोरी हो चुका है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने में किसानों को परेशानी होती है। किसानों की थाने में कोई सुनवाई नहीं होती। सीडीओ से कार्रवाई की मांग की। अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में गन्ना खड़ा है, लेकिन मिलों द्वारा पर्ची नहीं भेजी जा रही है। इससे किसान चिंता में हैं। मांग रखी जब तक खेतों में गन्ना खड़ा है मिल बंद नहीं होने चाहिए। वहीं तालाब में बिजली का तार टूट जाने से पशुओं को काफी क्षति पहुंची है, इसलिए जल्द से जल्द तालाब नहर के ऊपर खींचे बिजली के तारों के नीचे जाल जरूर लगवाया जाए।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि किसानों की पर्चियों के लिए एक बार सर्वे कर लिया गया है और किसानों की पर्ची जल्द से जल्द किसानों को प्राप्त करा दी जाएंगी। किसानों ने अमीनगर सराय में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की भी मांग की । किसान संपूर्ण समाधान दिवस में जो शिकायतें बताई मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें त्वरित रुप से निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें बागपत एसडीएम विवेक कुमार, खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. संतराम, एक्सईएन राजीव कुमार आर्य, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह, एआर सहकारिता विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed