{"_id":"5ad3aa2a4f1c1ba0098b4b1f","slug":"101523821098-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंद्रावली नहर की सही ढंग से सफाई कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंद्रावली नहर की सही ढंग से सफाई कराने की मांग
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर मेें कोताना रोड पर रविवार को क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई। इसमें खंद्रावली नहर की सफाई कराने और नियमित रूप से पानी छोड़ने की मांग उठाई। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा खंद्रावली नहर की ठीक प्रकार से सफाई नहीं कराई गई है। हर साल सफाई के नाम पर विभागीय अफसरों द्वारा खेल कर दिया जाता है। इस कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। नहर की पटरी भी जर्जर हालत में है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार सिंचाई विभाग के अफसरों को शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि नियमित रूप से सफाई न होने और पानी न छोड़ने के कारण किसानों की फसल हर साल सूख रही है। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों पर कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर अवैध कुलाबा संचालित करने का भी आरोप लगाया। साथ ही मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में सुधीर, सुरेंद्र सिंह, जयपाल, कुशल पाल, देवेंद्र, प्रकाश, धर्मवीर, नीरज, संजीव आदि रहे। उधर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वीरपाल पंवार का कहना है कि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।