फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

तीन ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

Wed, 28 Mar 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
तीन ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मंगलवार को एक साथ तीन ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को आवागमन को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों और डग्गामार वाहनों का सफर करना पड़ा।

वैसे तो इस रेल मार्ग पर आए दिन ट्रेनों का लेट होना और रद्द होना आम बात हो चली है। मंगलवार को खेकड़ा में हाइवे निर्माण के चलते एक साथ मंगलवार का तीन ट्रेनों में 74025, 74026 व 54475 रद्द् रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 शामली से मात्र बागपत तक रही। ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों और बसों का सहारा लेना पड़ा। यात्री संदीप, अशोक, नीरज, शरद, धीरज, धर्मेंद्र ने कहा बागपत जनपद बने दो दशक से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज भी यहां के लोग जन सुविधाओं से वंचित हैं। ट्रेनों और बसों की हालत दयनीय है, लेकिन सैकड़ों बार विभागीय अफसरों को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, स्टेशन अधीक्षक पीके बोस और स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि खेकड़ा में हाइवे निर्माण कार्य के चलते ये सभी ट्रेनें बुधवार को भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed