फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हैंडपंपों के ई-टेंडरिंग में धांधली का आरोप

हैंडपंपों के ई-टेंडरिंग में धांधली का आरोप

Sun, 18 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंपों के ई-टेंडरिंग में धांधली का आरोप
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

जल निगम बागपत में हैंडपंपों के ई-टेंडरिंग में धांधली का आरोप लगाकर ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ई-टेंडरिंग निरस्त कराने की मांग की।
उन्होंने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि जल निगम बागपत ने सात मार्च को ई-टेंडरिंग के द्वारा हैंडपंप की निविदाएं मांगी । इनमें ई-टेंडरिंग में विभाग द्वारा मनमाने नियमों बनाकर एक विशेष ठेकेदार को फायदा दिया। एक ही जोन में अलग-अलग जनपदों में अधिकारियों द्वारा मनमाने अलग-अलग नियम अपनाए हैं। बागपत में अन्य सभी जनपदों से अलग मनमाना नियम लागू किया है। इनमें विशेष ठेकेदार को लाभ पहुंचाकर सभी विकास खंडों के हैंडपंप की निविदाएं कार्य एक ही ठेकेदार को दे दी। जो सरासर नियम कानून का उल्लंघन है। मेरठ और बागपत की निविदाएं एक ही दिन अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी में खोली है। इसमें बागपत जनपद के ठेकेदारों की प्रपत्रों में कमी दर्शाकर विशेष ठेकेदार को टेंडर दे दिए। जबकि वही समान प्रपत्र मेरठ जनपद में स्वीकार कर लिए गए। उन्होंने मांग की कि इसमें समान नियमों की प्रक्रिया एवं बागपत में ई-टेंडरिंग निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इनमें महीपाल ठेकेदार, तेजपाल ठेकेदार, बिजेंद्र ठेकेदार, संजीव ठेकेदार, लोकेंद्र ठेकेदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed