{"_id":"5a396c224f1c1b86698c2c4d","slug":"101513712674-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का पुतला फूंका, आज से जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का पुतला फूंका, आज से जेल भरो आंदोलन
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी संघ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाल विकास एवं पोषाहार के डायरेक्टर और विभागीय मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा सरकार आंगनबाड़ियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। तय किया कि रमाला में मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। शिकायतों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
13 सूत्रीय मांगों को लेकर 57 दिन से जिले की आंगनबाड़ी संघ हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा सरकार का मांगों पर कोई ध्यान नहीं है। मंगलवार को परियोजना कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने कहा आंगनबाड़ियों को चार और सहायिकाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह से बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। विभिन्न विभागों के कार्य पर लाद दिए जाते हैं। अफसरों की और से सेवा समाप्ति की धमकियां दी जाती है। 57 दिन से कार्य बहिष्कार और आंदोलन चल रहा है, सरकार का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना दफ्तरों पर क्रमिक अनशन चल रहा है। बाल विकास मंत्री अनुपमा जायसवाल की ओर से मानदेय काटने ओर सेवा समाप्ति का आदेश निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा ऐसे आदेश से कोई भी आंगनबाड़ी डरने वाली नहीं है। अपना हक और अधिकार लेकर रहेगी। संघ ने मंत्री का पुतला फूंका। नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मंडल सचिव सुनीता रंगा ने बताया मंगलवार का अवकाश होने के कारण जेल भरो आंदोलन नहीं हो पाया है। बुधवार को डीएम दफ्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसमें दर्शाना, रश्मि, इंद्रेश, ज्योत्सना, शर्मिष्ठा, कोमल, सुनीता, फरजाना, वीरमती, सुमन, रानी, सीमा आदि रहे।