{"_id":"5a25a0e24f1c1b8d698bfa83","slug":"101512415458-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में जाम के झाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में जाम के झाम से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में जाम की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आए दिन जगह-जगह जाम लगने से लोग बेहाल हो गए हैं और पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
शनिवार को भी छपरौली चुंगी, कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, अजितनाथ मंदिर, रेलवे रोड व अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को कई-कई घंटे जाम में फंसे रहने पड़ा। छपरौली चुंगी पर तो गन्नों के ट्रकों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं नगर में भारी वाहनों और डिवाइडर के दोनों तरफ वाहनों के खड़े होने और दुकानदारों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के कारण जाम लगना आम बात हो गई है। यह माला वरिष्ठ नागरिकों व सामाजिक संगठनों द्वारा काफी समय से उठाया जा रहा है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आम लोगों का नगर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि जाम की स्थिति नगर में भयावह है। इससे निपटने के लिए अब कठोर कदम उठाए जाएंगे।