फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधायक ने लूंब के क्रय केंद्रो का किया औचक निरीक्षण

विधायक ने लूंब के क्रय केंद्रो का किया औचक निरीक्षण

Mon, 27 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने लूंब के क्रय केंद्रो का किया औचक निरीक्षण
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने लूंब गांव में मलकपुर चीनी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों की शिकायत पर क्रय केंद्रों में हो रही धांधली का जायजा लिया।

रालोद नेता और विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा कि आए दिन क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से किसान क्रय केंद्रों पर घटतौली करने, समय से पर्ची न देने और आए दिन तौल बंद करने की समस्या को लेकर उनसे मिलते रहे हैं। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों पर गन्ने की सही तौल नहीं की जाती है। उनके गन्ने को कम वजन तौलकर लिया जा रहा है और मिल मालिक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। किसानों की समस्या को दूर करने व क्रय केंद्रों पर की जाने वाली धांधली का पर्दाफाश करने के लिए आंदोलन होगा और उच्च स्तर पर इसकी जांच होगी। विधायक ने कहा किसानों के साथ कोई भी धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसमें हरबीर, सुभाष, रामबीर, राममेहर, सुखमेंद्र आदि रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed