{"_id":"5a1b13174f1c1b87698be085","slug":"101511723799-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाईडां के दोनों ओर वाहन खड़े होने से लग रहा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाईडां के दोनों ओर वाहन खड़े होने से लग रहा है जाम
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में जाम की समस्या विकट होती जा रही है। आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
नगर में जाम की स्थिति काफी दिनों से बनी हुई है। पहले अतिक्रमण के चलते तो अब अतिक्रमण के साथ-साथ नगर में सड़क पर बने डिवाइडरों के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति और विकट हो गई है। इसी के चलते रविवार को फूंस वाली मस्जिद से संजय मूर्ति तक व कोताना रोड मुख्य विद्युत शिकायत केंद्र के पास लोगों को घंटों जाम की स्थिति से गुजरना पड़ा। लेकिन, किसी प्रशासन व पुलिस अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली और पूरे दिन ही लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी चुनाव आचार संहिता लगी है चुनाव के बाद इस समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा।