{"_id":"5a1b12ff4f1c1b7a548bf6c1","slug":"101511723775-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायवार मत पत्रों की अफसरों ने बनवाए बंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायवार मत पत्रों की अफसरों ने बनवाए बंडल
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत। तीसरे चरण में 29 नंवबर को होने वाले मतदान के लिए कलक्ट्रेट में आरओ और एआरओ के निर्देशन में मत पत्रों की बंडल बनाए । इसके बाद उन्हें कलक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय में डबल लॉक में रखवा दिया । 28 नवंबर को मतदान केंद्रों पर बंडल पहुंचा दिए जाएंगे।
जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में 208785 मतदान तीसरे चरण में 29 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने आरओ, एआरओ, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में आरओ और एआरओ ने मतदान कर्मचारियों के साथ प्रत्येक निकाय के लिए मतदाताओं के हिसाब से मत पत्रों की बंडल बनवाएं । निकाय में जितने वोटर हैं उससे 20 से 30 मत पत्र फालतू बंडलों में रखवाने की व्यवस्था की है, ताकि कहीं भी कोई कमी न रहे। आरओ परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया सभी निकाय के लिए मत पत्रों का बंडल बनवाए गए हैं। इनको कलक्ट्रेट के चुनाव कार्यालय में डबल लॉक में रखवाएं हैं। 28 नवंबर की सुबह या शाम को उन्हें नगर पंचायत और नगर पालिका के लिए भेज दिए जाएंगे। वहां से मतदान केंद्रों तक पहुंचवाया जाएगा।
निकाय जनसंख्या
बागपत 37077
बड़ौत 81656
खेकड़ा 32158
सराय 7516
टटीरी 11312
छपरौली 15512
दोघट 11892
टीकरी 11662