{"_id":"5a1725404f1c1b86698bd6b3","slug":"101511466304-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको दिल्ली के अस्पताल में लेकर गए। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सैदपुर गांव निवासी भजन (35) पुत्र कमल सिंह, किसी काम से रटौल गांव में आया था। वहां से बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही रटौल-ढ़िकौली मार्ग पर रटौल में नाले के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक को कुचल दिया। इससे भजन घायल हो गया। आरोपी चालक बस को लेकर फरार हो गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोग घायल को लेकर निजि चिकित्सक के पास गए। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसको जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर पुलिस बस चालक का पता लगाने के प्रयास में लगी हुई है।