फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा बदल देगी बागपत की सूरत: रणवीर चौहान

भाजपा बदल देगी बागपत की सूरत: रणवीर चौहान

Thu, 23 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा बदल देगी बागपत की सूरत: रणवीर चौहान
बागपत। बागपत पालिकाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह चौहान ने शहर में मतदाताओं से जनसंपर्क किया। जनता से भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल पर मोहर लगाकर जिताने का आह्वान किया। समर्थकों के साथ रांगड़ान, मल्लाहान, चौहानान, गुर्जरान मोहल्ले में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर वोट करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करें। भाजपा बागपत का विकास कराएगी और शहर की सूरत बदल देगी। सचिन शर्मा, जय कुमार, अजय गोयल, ओपी शास्त्री, प्रकाश मलिक, हनीफ मेंबर, अकबर, हाजी मुंशी, कालू, इंतजार, सतपाल चौहान, युनूस, हाजी वाहिद, राशिद, ननका, नीशू अहमद, शकील अहमद, अजीज, यामीन, संदीप वशिष्ठ, हैप्पी शर्मा, संजय कश्यप, राजवीर कश्यप, सतपाल उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब्दुल वाहिद ने मांगा समर्थन, विकास का भरोसा दिया
बागपत। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हाजी अब्दुल वाहिद ने शहर के विभिन्न मार्ग और कॉलोनियों जाकर समर्थन में वोट मांगे। सभी समाज के लोगों को साथ लेकर जनता से वोटों की अपील की। चुनाव चिह्न रिक्शा पर मोहर लगाने का आह्वान किया। लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे। शहर के विभिन्न मार्गों से होते वह लोगों से मिले। उनके साथ जाहिद फौजी, इरशाद पठान, हबीब, रहमान, अब्दुल रहमान, हफीज और इरफान पठान मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाज को एकजुटता का किया आह्वान
बागपत। बसपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद के समर्थन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने समाज के लोगों से एकजुट होकर वोट करने का आह्वान किया। समाज के लोगों से चुनाव चिह्न हाथी के निशान पर मोहर लगाकर उन्हें जिताने का अपील की। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद कौशिक, राधेश्याम शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल वशिष्ठ, योगेश प्रधान, बबलू कौशिक, ओपी शास्त्री, सोहनवीर, रामपाल, विजय कौशिक, गगन गौड़, चमन प्रधान, सोनू, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नु जैन ने शहर में प्रचार कर वोट मांगे
बागपत। बागपत पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनुज जैन उर्फ अन्नु भाई ने शहर में विभिन्न जगहों पर प्रचार किया। समर्थकों के साथ कोर्ट रोड, सिसाना रोड, पक्का घाट, हनुमान मंदिर गली, यमुना रोड पर जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह विकास के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। शहर में वह प्रमुख समस्याओं का निदान कराएंगे।

भाजपा प्रत्याशी अमित राणा ने किया जनसंपर्क
बड़ौत। भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने नगर की मधुबन कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, गुराना रोड क्षेत्र में वोटरों से जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। गुराना रोड 30 फुटा रोड पर स्थित पांचाल धर्मशाला ने दुष्यंत तोमर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें पूरा करने का वायदा भी किया। रामनगर कॉलोनी में काफी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

कंधों पर बैठाकर अश्वनी तोमर का स्वागत
बड़ौत। नगर पालिका बड़ौत के अध्यक्ष पद के रालोद प्रत्याशी अश्वनी तोमर का जगह-जगह ढ़ोल-नगाड़ों व कंधों पर बैठाकर समर्थकों ने स्वागत किया । उनका नेहरू रोड़, आर्य नगर, आजाद नगर, शताब्दी नगर, बड़ौली रोड, गांधी रोड पर लोगों ने स्वागत किया। अश्वनी तोमर ने कहा कि वह नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्हें आपके प्यार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे नगर में जो विकास अभी तक नहीं हुआ। उसे पूरा करने का काम करेंगे।


मांगेराम यादव ने सराय में मांगे वोट
अमीनगर सराय। अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मांगेराम यादव ने वार्ड संख्या छह और एक में चुनाव प्रचार किया। जनता से वोट मांगे और अपने पिछले कार्यकाल में किए कार्यों को गिनाया। नगर पंचायत केा आदर्श पंचायत बनाने की बात कही। जनता से अपने चुनाव चिन्ह पर वोट देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed