{"_id":"5a108bb24f1c1bf3538be2f5","slug":"101511033778-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने पर किसानों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने पर किसानों में गुस्सा
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रमाला चीनी मिल के सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने और पर्चियां न भेजने पर कई गांवों के किसानों की शनिवार को कासिमपुर खेड़ी गांव में पंचायत हुई। पंचायत में समस्या हल कराने के लिए रविवार को प्रशासनिक अफसरों सहित मिल अधिकारियों का घेराव करने का निर्णय लिया।
इस पंचायत की अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने की। संचालन उदयवीर सिह। पंचायत में किशनपुर, बराल, सूप, तुगाना, किरठल, कासिमपुर खेडी, मुकुंदपुर, रठौडा, रमाला आदि गांवों के किसानों ने भाग लिया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा रमाला चीनी मिल चालू हुए एक माह का समय बीतने को है, लेकिन मिल द्वारा क्षेत्र के किसानों का सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जा रहा है और न ही किसानों को पर्चियां भेजी जा रही है। इससे किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। पर्चियां न मिलने से किसानों के पशुओं को चारा भी नहीं मिल पा रहा है। कई बार मिल प्रशासन सहित प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के किसानों मेें आक्रोश पनप रहा है।
पंचायत मेें जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं होगा। पंचायत मेें रविवार (आज) को रमाला चीनी मिल के अफसरों सहित प्रशासनिक अफसरों को घेरने का निर्णय लिया । इस मेें जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान, सुरेश पाल, रोशन, ईश्वर सिंह चेयरमैन, राजपाल, सत्यवीर, शोराज सिंह, वेदप्रकाश, राज कुमार, सुरेंद्र, वेदू सिंह, नितिन आदि रहे।