फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मजदूर के परिजनों का वन विभाग के दफ्तर में प्रदर्शन

मजदूर के परिजनों का वन विभाग के दफ्तर में प्रदर्शन

Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
मजदूर के परिजनों का वन विभाग के दफ्तर में प्रदर्शन
मजदूर के परिजनों ने वन विभाग के दफ्तर में प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। डेढ़ साल से मनरेगा मजदूरी नहीं मिलने से नाराज मजदूर के परिजनों ने बृहस्पतिवार को पूर्वी यमन नहर स्थित वन विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को अलावलपुर गांव के काफी संख्या में मजदूर पूर्वी यमन नहर स्थित वन विभाग कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गांव का एक बेहद गरीब मजदूर कालूराम पुत्र जगत सिंह ने मनरेगा योजना में गत वर्ष कार्य किया, डेढ़ साल भी वन विभाग ने उसे मजदूरी नहीं दी। इस कारण उसका पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी न तो जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और न ही अन्य अधिकारी। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह और वन रक्षक सुनील शर्मा ने उन्हें शांत किया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा कई बार उच्चाधिकारियों को इस संबंध मेें अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन में कालू, उमेश, रामवीर, जयपाल, जगपाल, अमरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed