फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बैंकों के लगेंगे स्टॉल, बांटे जाएंगे प्रमाणपत्र

बैंकों के लगेंगे स्टॉल, बांटे जाएंगे प्रमाणपत्र

Thu, 07 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
बैंकों के लगेंगे स्टॉल, बांटे जाएंगे प्रमाणपत्र
बागपत। कृषक फसल ऋण मोचन योजना समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एसपी -सिंह बघेल के अलावा पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी मुख्य अतिथि होंगे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया समारोह की तैयारी चल रही है। बैंकों के स्टॉल लगेंगे और जो किसान वंचित रह जाएंगे उन्हें रजिस्ट्री से भी प्रमाणपत्र उनके घर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के लघु सीमांत किसानों के एक लाख रुपये का कर्ज माफ करने के लिए सूबे की सरकार ने घोषणा की । इसके बाद कृषि विभाग के अफसरों ने बैंकों से संपर्क कर किसानों 50402 किसानों का चयन किया । कृषक ऋण मोचन योजना के लिए जिले में तीन चरण किसानों को लाभ देने के लिए प्लान तैयार किया। कृषि विभाग ने पहले चरण में 5483 का चयन किया। सूची को शासन को भेजी, इसमें से तीन किसानों को नाम हटाया। शहर के एसपीसी डिग्री कॉलेज में आठ सितंबर को कृषक ऋण मोचन योजना के तहत चयनित हुए किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण होगा। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर और प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल चयनित किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे। जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया तैयारियां पूरी कर ली गई है। किसानों को इसकी जानकारी दी है। जो किसान वंचित रह जाएगा, उनके तहसील स्तर पर प्रमाण-पत्र वितरित होंगे। उधर, डीएम ने समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए वह तैयारी जल्द से जल्द पूरी करें।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तर पर लगाई पांच-पांच बसें
बागपत। कृषक फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कृषि विभाग ने ब्लॉक स्तर पर पांच-पांच बसों की व्यवस्था की है। खंड विकास कार्यालयों में किसान एकत्र होंगे, वहां से बसें कार्य क्रम में स्थल पर पहुंचेगी। छपरौली में राजकीय बीज भंडार से किसानों को बस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed