फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खूब बरसे बादल, मुसीबत बना जलभराव

खूब बरसे बादल, मुसीबत बना जलभराव

Sat, 02 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खूब बरसे बादल, मुसीबत बना जलभराव
खूब बरसे बादल, मुसीबत बना जलभराव
विज्ञापन


बागपत/दोघट। मौसम ने फिर करवट बदली। बादल बरसे और लोगों को गर्मी से राहत मिली। फसलों को लाभ होगा। देहात क्षेत्र में दिनभर रुक-रुककर बरसात होती रही। कई गांव में जलभराव की स्थिति ने जलनिकासी की पोल खोल दी है। दोघट और बालैनी क्षेत्र में अधिक बरसात हुई।

बृहस्पतिवार रात से ही आसमान में बादल छा गए। रात करीब 11 बजे से बरसात शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह जोरदार बारिश हुई। लेकिन दिन में आसमान में सिर्फ बादल छाए रहे। उधर, देहात क्षेत्र में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। चौगामा क्षेत्र में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। एक घंटे तक हुई बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोघट, धनौरा-टीकरी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोघट थाने में बारिश का पानी घुस गया। दाहा, भड़ल, निरपुड़ा, कान्हड़, पलड़ी, पुसार समेत कई गांवों में भी बारिश ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया। गलियों में पानी भरा रहा। ग्रामीणों ने तालाब की खुदाई की मांग की। सतबीर, वीरसैन, सोहनवीर, महीपाल, जितेंद्र, वीरनारायण, चंद्रपाल, रणवीर, देशवीर, पाल्ला, ऋषिपाल, अजयवीर, रोहित, सोनू, गौरव और श्यामपाल शामिल रहे। उधर, डौलचा और बिनौली क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed