{"_id":"599c8c034f1c1b8f248b4757","slug":"101503431683-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे के साथ मनाएं ईद उल जुहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे के साथ मनाएं ईद उल जुहा
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा बकरीद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जाए। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने ईद के त्योहार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुलिस ड्यूटी मुस्तैदी के साथ करें। असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखें। ताकि कोई अफवाह जनपद में न फैले और पर्व शांति रूप से हो सके। विद्युत निगम के अफसरों जर्जर लाइन बदले, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करें। ईदगाह व मस्जिदों पर जाने वाले रास्ते एवं नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा किसी भी दुकान पर मीट खुले में नहीं बिकना चाहिए, अवैध रूप से कोई भी अगर मीट की बिक्री करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नमाज के समय पानी का विशेष प्रबंध किया जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त लोकपाल सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सहायक पुलिस अधिकारी संजीव सुमन, सीओ दिलीप सिंह के अलावा घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, हेमंत चौधरी मौजूद रहे।