{"_id":"58c58d484f1c1b623ddc538b","slug":"1-25-lakh-pilgrims-arrive-at-the-cave-baba-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा बाबा मंदिर में पहुंचे 1.25 लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुफा बाबा मंदिर में पहुंचे 1.25 लाख श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बागपत के गुफा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के पर्व पर गुफा बाबा मंदिर में रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
गुफा बाबा मंदिर दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास स्थित है। होली के पर्व पर रविवार को सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आवागमन शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन निकलता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई थी। शाम तक मंदिर में भक्तों की लाइन लगी रही।
एलआईयू की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1.25 लाख श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आए हैं। बड़ौत की सविता देवी का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षोंसे लगातार मंदिर में आ रही है। उसने बाबा से जो भी मन्नते मांगी, वही पूरी हुई।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद महिला और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। इसी कारण दुकानों पर भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देख पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। बागपत से जाने वाले वाहनों को नैथला मार्ग तथा बड़ौत से आने वाले वाहनों को सरूरपुर के रास्ते निकाला। शाम को वाहनों का हाईवे पर आवागमन शुरू हुआ।
दूसरी ओर मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। महिला श्रद्धालुओं से चेन स्नेचिंग की घटना न हो, इसके लिए सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रही।