{"_id":"54a451b285b6db04fffb89d65aaeb2a6","slug":"yugpurus-and-the-nehru-era-manufacturer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगपुरुष और युग निर्माता थे नेहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगपुरुष और युग निर्माता थे नेहरू
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 125वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर कांग्रेसजनों ने नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि पंडित नेहरु ने पंचशील के सिद्धांत पर चल कर पूरे विश्व में भारत के मान का बढ़ाया।
इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, बेलाल अहमद, सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश नंदन पांडेय आदि मौजदू थे। इसी क्रम में सठियांव इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने नेहरु जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, लालसा राय आदि ने संबोधित किया।
अंत में लालसा राय ने सभी का आभार प्रकट किया। इसी प्रकार जीयनपुर मार्डन एवं हायर सेकंड्री स्कूल में पूव्र जिलाध्यक्ष अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निश्चल राय आदि रहे।
विज्ञापन
बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई तकनीकी दक्षता : जिले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेंट जोसेफ स्कूल जीयनपुर में बच्चों ने मिसाइल का माडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बाल दिवस पर श्रीधर-मालती सेवा संस्थान के तत्वावधान में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्कषक ड्राइंग बनाने पर डेंटल सर्जन डा. जेपी पांडेय ने बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सन साइन स्कूल के प्रबंधक रामअवध यादव, प्रिसिंपल प्रियंका त्रिपाठी आदि मौजूद थी।
हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर विविध प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य मधु पांडेय, कंचन यादव, आरआर यादव आदि मौजूद थे। एलवल स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। तकिया चकला स्थित बालश्रम विद्यालय में बच्चों ने धूमधाम से नेहरू जयंती मनाई।
धूमधाम से मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती : बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू की जयंती शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का बच्चों ने संकल्प लिया।
लालगंज संवाददाता के अनुसार, खनियरा स्थित ब्रायो वर्ल्ड एकेडमी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस बीच बच्चों के बीच विविध प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों के बीच लालीपॉप रेस, कक्षा छह से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं के बीच वालीबाल, कबड्डी, फुटबाल और क्रिकेट प्रतियोगिता कराया गया। अंत में विजेता बच्चों रिया, शिवम, सारांश, आर्यन राव, अल्तमश, राजीव, अंकित राय, श्रेया सिंह, प्रतिक्षा राय, कृतिका राय, आंचल राय, सिद्धिका सिंह, प्राची सिंह, प्रज्ञा सिंह आदि को व्यवस्थापक पंचदेव सिंह ने पुरस्कृत किया।
इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवगांव प्रथम में बच्चों ने विज्ञान मेला प्रदर्शनी लगाई। उधर, प्रजापति कोचिंग सेंटर पर मेधावी और असहाय छात्र-छात्राओं में प्रबंधक फिरतू कुमार प्रजापति व रजनीकांत सोनकर ने पुस्तकों का वितरण किया। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार, ई-शान पब्लिक स्कूल परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संजय कुमार श्रीवास्तव और स्कूल के निदेशक अशोक श्रीवास्तव ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया।
फूलपुर संवाददाता के अनुसार, डा. लोहिया बालिका इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता, कबड्डी, खो-खो और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में अर्चिता, अपूर्वा, प्रीति यादव, ऋतु गुप्ता, आकांक्षा यादव, अन्नू यादव, सोनी, नेहा यादव, मधु, शिल्पा को विजेता रहीं। इसी क्रम में एल पीजे आदर्श इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर फूलपुर में बाल मेला सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अहरौला संवाददाता के अनुसार केआरडी विद्यालय पर बच्चों द्वारा बाल दिवस पर लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और रंगोली का अवलोकन लालगंज सांसद नीलम सोनकर ने किया।
इस दौरान सांसद ने छात्रा सुष्मिता, अनुपमा, अंकिता, शैलेश, सचिन, शशि, प्रभा आदि बच्चों को पुरस्कृत किया। मेजवां संवाददाता के अनुसार शाहजेरपुर स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल एवं मदरसा नौशाद उलूम में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की आकांक्षा, सामान्य ज्ञान में कक्षा सात की तनस फातिमा को प्रथम स्थान मिला।