{"_id":"5d90eda48ebc3e013371cb11","slug":"youth-woman-and-middle-aged-died-due-to-drowning-in-water-azamgarh-news-vns486521142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबने से युवक, महिला और अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में डूबने से युवक, महिला और अधेड़ की मौत
विज्ञापन
मेहनाजपुर/बलरामपुर/लालगंज। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जीयापुर दक्षिणी गांव निवासी अधेड़ और जहानागंज थाने के चकबस्ती गांव निवासी युवक और देवगांव कोतवाली के सिकरौरा गांव निवासी अधेड़ की बीते चौबीस घंटे के भीतर पानी में डूबने से मौत हो गई। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस दोनों की लाश पानी से बाहर निकलवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मृत अधेड़ संतोष पांडेय (45) पुत्र रविंद्र मेहनाजपुर थाने के जीयापुर दक्षिणी गांव का निवासी था। वह शनिवार को घर से बाजार जाने के लिए निकला। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग संतोष की तलाश में थे कि दूसरे दिन रविवार की सुबह उसकी लाश गांगी नदी में उतराई मिली। संतोष एक बेटा और तीन बेटियों का पिता था। इसीक्रम में जहानागंज थाने के चकबस्ती गांव निवासी प्रदीप (29) पुत्र लाला रविवार की सुबह शौच करने गया हुआ था। इस दौरान पोखरे में डूबने से उसकी मौत हो गई। लाश उतराई हुई मिलने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। प्रदीप तीन भाईयों में बड़ा था। वह एक बेटी का पिता था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी उषा देवी (48) पत्नी सत्यनारायन चौहान रविवार की शाम अपने घर के पानी स्थित गड्ढे में गिरने से डूब गई। उषा के गायब होने पर परिवार के लोग उसे खोजने में लगे थे। शाम को उसकी लाश पानी में उतराई मिलने से कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। वह दो बेटा और एक बेटी की मां थी।
दीवार में दबने से वृद्ध घायल
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसांव गांव निवासी मुखराम (65) पुत्र रामधनी शनिवार की रात अपने कच्चे मकान में सोया हुआ था। रात को हुई तेज बारिश के चलते कच्ची दीवार गिर जाने से दबकर वह घायल हो गया। परिवार के लोग आनन-फानन में मुखराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति को पुलिसवालों ने बचाया
आजमगढ़। फूलपुर कस्बे के शनिचरी बाजार निवासी बुजुर्ग दंपति रविवार को बाढ़ के पानी से घिर गए थे। दोनों लोग बचाने की गुहार लगा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल फूलपुर केके गुप्ता मौके पर पहुंचे। स्थानीय तैराक शिल्पी की मदद से दोनों की जान बयाया। कोतवाल ने बताया कि इन दोनों लोगों को कस्बे में स्थित धर्मशाला में रखवाया गया है। कोतवाल ने बताया कि नदी के किनारे स्थित मकानों को खाली करा दिया गया है। यहां के लोगों को धर्मशाला या स्कूलों में ठहराया गया है।