फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   youth who escaped from azamgarh police custody arrested next day who ran away from court while being brought on remand

Azamgarh News: पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश अगले दिन गिरफ्तार, रिमांड पर लाए जाने के दौरान दिया था चकमा

Sun, 03 Jul 2022 02:05 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Jul 2022 02:05 PM IST
सार

शुक्रवार को दीवानी न्यायालय चालान के लिए आया गिरफ्तार युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मामले में एसपी अनुराग आर्य ने एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन
youth who escaped from azamgarh police custody arrested next day who ran away from court while being brought on remand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ दीवानी न्यायालय में रिमांड पर लाया गया तमंचे के साथ पकड़ा गया अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने शनिवार देर रात भीरा चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। देवगांव कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मसीरपुर निवासी रवि प्रकाश पुत्र स्व. राजबहादुर को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा था।

विज्ञापन


इसके बाद देवगांव कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर उसे आरक्षी अखिलेश और होमगार्ड रामकिशुन की अभिरक्षा में चालान के लिए दीवानी न्यायालय भेजा गया। दीवानी न्यायालय पहुंचने पर रवि प्रकाश पुलिस व होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। रिमांड पर लाए गए युवक के फरार होने से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


एसपी ने सिपाही को किया था निलंबित
मामले में एसपी अनुराग आर्य ने आरक्षी अखिलेश को जहां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तो वहीं होमगार्ड राम किशुन के निलंबन के लिए कमांडेंट होमगार्ड को पत्र लिख दिया। इसके साथ ही शहर कोतवाली में फरार अभियुक्त रवि प्रकाश, आरक्षी अखिलेश व होमगार्ड रामकिशुन के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने देवगांव कोतवाली पुलिस को फरार अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। शनिवार रात देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार  अभियुक्त रवि प्रकाश को भीरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed